|
लिखित प्रवेश प्रवेश परीक्षा या इंटर में प्राप्त अंकों की वरिष्ठता के आधार पर आपको द्वितीय काउंसलिंग के द्वारा आप की सहमति के आधार पर उपरोक्त प्रशिक्षण / प्रशिक्षण केंद्र आवंटित किया जाता है|
उपरोक्त प्रशिक्षण के लिए online परीक्षा में प्राप्त अंकों की श्रेष्ठता के आधार पर द्वितीय काउंसलिंग के माध्यम से आपके द्वारा चयनित उपरोक्त प्रशिक्षण केंद्र में आपको अस्थाई रूप से प्रवेश दिया जाता है | यदि आप द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक योग्यता / आयु प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने का सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण में चयन संबंधित विवरण, प्रमाण पत्र एवं अंकों के योग में किसी स्तर पर भी कोई अनियमितता पाई जाती है तो आपका प्रशिक्षण में प्रवेश, प्रशिक्षण उपरांत भी बिना शर्त निरस्त कर दिया जाएगा और नियमानुसार आपके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी| आप को यह भी निर्देश दिया जाता है निम्नलिखित
प्रमाण पत्र मूल रूप से एवं प्रत्येक की एक प्रमाणित फोटोकॉपी प्रधानाचार्य / विभागाध्यक्ष को प्रस्तुत करें, यदि आप प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत करते हैं तो आपको प्रशिक्षण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा|
1. हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
2.इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान अथवा गणित वर्ग) से उत्त्रीण परीक्षा का अंकपत्र |
3.सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र|
4.सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र|
5.दो फोटोग्राफ
निर्धारित तिथि:
19/10/2026 - 24/10/2026 के मध्य कालेज के प्रधानाचार्य के समक्ष उपस्थित हो कर आख्या प्रस्तुत कर अपना प्रवेश ले लें|
प्रशिक्षण उपरांत सफल होने पर आपको उपयुक्त प्रशिक्षण का डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा|
प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण शुल्क रुपय 40000 (चालीस हज़ार ) प्रति वर्ष, भारती शुल्क र० 5000/-(पाँच हज़ार) तथा कॅशॅन मनी शुल्क र० 5000/-(पाँच हज़ार) एक मुस्त कुल रु०50000 (पचास हज़ार) |
शिक्षण शुल्क एक मुश्त वर्ष में एक बार ही जमा करनी होगी| अतः काउंसलिंग के समय प्रशिक्षण शुल्क की व्यवस्था करके आए|
प्रवेश के समय निम्नलिखित घोषणा रुपए 50 के स्टांप पेपर पर लेकर कॉलेज में जमा कर दें|
"मैं शपथपूर्वक घोषणा करता हूं/करती हूं कि मेरे प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षण एवं अनुशासन संबंधी जो भी नियम समय-समय पर पारित किए जाएंगे उनका मैं सम्मान पूर्वक पालन करूंगा/करूंगी तथा अच्छा आचरण बनाए रख कर कोई भी ऐसा कार्य नहीं करूंगा/करूँगी अथवा ऐसे क्रियाकलाप के भाग नही लूँगा | लूँगी जिससे प्रशिक्षण के सुचारु रुप से संचालन में बाधा उत्पन्न हो| अनुशासन हेतु जो भी कार्यवाही प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष द्वारा नियम अनुसार की जाएगी वह मुझे मान्य होगी|"
|