प्रदेश के निजी क्षेत्र में संचालित संस्थाओं में डिप्लोमा इन होमियोपैथी
फार्मेसी प्रशिक्षण 2026-27 में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-27
-
आवेदन पत्र भरने से पूर्व इस विवरणिका में दिये गये निर्देश
भली-भाॅंति पढ़ लें। परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व भी
सम्बन्धित निर्देशों को पढ़कर जायें। किसी भी जानकारी के लिए
संस्था की वेबसाइट www.dhpup.in देखे या संस्था के दूरभाष पर
संम्पर्क करें।
-
अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
-
अभ्यार्थी की आयु 31 अगस्त 2026 को 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
-
अभ्यार्थी इण्टरमरडिएट परीक्षा गणित या जीव विज्ञान के साथ
भौतिक एवं रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण होना चाहिए।
-
आवेदन-पत्र (विवरण पुस्तिका एवं परीक्षा शुल्क सहित) निम्न
स्थान/संस्थान से रु 100.00 (रु. सौ मात्र) के नगद भुगतान/बैंक
ड्राफट जोकि ‘‘जे पी होम्यो फार्मेसी कॉलेज
( J P Homeo Pharmacy College) के पक्ष में जिसका भुगतान
लखनऊ में देय होगा के साथ प्राप्त किए जा सकते हैं।
-
संस्था की वेवसाइट www.dhpup.in से भी आवेदन पत्र एवं विवरण
पुस्तिका डाउनलोड किये गये आवेदन पत्र को ए-4 साइज पेपर पर
प्रिन्ट कर रु. 100.00 (रु. सौ मात्र) बैंक ड्राफ्ट जो कि
‘‘जे पी होम्यो फार्मेसी कॉलेज
(J P Homeo Pharmacy College) के पक्ष में जिसका भुगतान
लखनऊ में देय हो के साथ संयोजक डी0 एच0 पी0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा
जे पी होम्यो फार्मेसी कॉलेज एंड हॉस्पिटल एन एच0 24 सीतापुर रोड
भिठौली रेलवे क्रॉसिंग से0 6 जानकीपुरम विस्तार लखनऊ पिन कोड.
226031 के पते पर केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट द्वारा
प्राप्त किए जायेंगे।
-
अभ्यार्थी को प्रवेष पत्र वेबसाइट www.dhpup.in से स्वतः डाउनलोड
करना होगा।
-
अभ्यार्थी को काउसिंलिंग पत्र वेबसाइट www.dhpup.in से स्वतः
डाउनलोड करना होगा।
-
निगेटिव मार्किंग:
प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर पर
( अंक कुल प्राप्त अंकों से कटेंगे तथा प्रत्येक सही उत्तर पर
1 अंक प्राप्त होगा।
-
काउन्सलिंग फीस रु0 300.00 प्रति छात्र देय होगी, जो काउन्सलिंग
के समय नगद/बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से देय होगी।
-
फार्म (आवेदन-पत्र) साथ में दिये गये लिफाफे में ही भेजें।
फार्म एवं लिफाफे को बिल्कुल भी न मोड़े, अन्यथा ICR वाला फार्म
खराब हो जायेगा।
-
सत्र प्रारम्भ होने की सम्भावित तिथि माह सितम्बर 2026
-
उत्तर-पुस्तिका (ओ.एम.आर.) को परीक्षा के समय कोरी (खाली)
न सौंपें।।
-
इस प्रशिक्षण से सम्बन्धित समस्त न्यायिक वादों का
वादकारी/न्यायिक क्षेत्र लखनऊ होगा